
छतरपुर। आने वाले त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन पर जिलेभर में मिलावट खोरों पर कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को गढ़ीमलहरा में राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की। नगर के प्रतिष्ठित बब्बा मिष्ठान भंडार पर एसडीएम विशा माधवानी के नेतृत्व में राजस्व विभाग खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की जिसमें बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट के कुरकुरे एवं कोल्ड ड्रिंक मिले, खराब हो चुकी मिठाइयां पाई गई जिन्हें नष्ट किया गया साथ ही अन्य मिठाईयों के सेम्पल लिए गए। इस कार्रवाई से नगर के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार रितु सिंघई, खाद्य अधिकारी वंदना जैन, राजस्व निरीक्षक बीके सोनी, पटवारी राजेंद्र शिवहरे सहित नगर परिषद एवं राजस्व की टीम मौजूद रही।









