Home डेली न्यूज़ अभिभावकों का विद्यालय संपर्क जरूरी

अभिभावकों का विद्यालय संपर्क जरूरी

42
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सीएम राइज मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल छतरपुर में विगत रोज पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। उप प्राचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। सृजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं। इस आयोजन के पीछे यह उद्देश्य है कि अभिभावक विद्यालय आकर अपने बच्चों की गतिविधियों से जुड़ें और उन्हें शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में प्रोत्साहित करें। चूंकि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर सीएम राइज स्कूलों का गठन किया गया है इसलिए उद्देश्य की पूर्ति में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here