Home डेली न्यूज़ यात्रा निकालकर विधायक ने मां बम्बरबैनी को चढ़ाई चुनरी

यात्रा निकालकर विधायक ने मां बम्बरबैनी को चढ़ाई चुनरी

42
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजनगर विधायक द्वारा माता बम्बरबेनी को विशाल चुनरी चढ़ाई गई। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया प्रतिवर्ष माता बंबरबेनी का आशीर्वाद लेने आते हैं और कन्या भोज विशाल भंडारा करवाते हैं। इसी क्रम में आज माता बम्बरबेनी को विशाल चुनरी चढ़ाई गई। यह विशाल चुनरी शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर चंदला रोड से गाजे बाजे, डीजे घोड़ो के साथ मुख्य मार्गो से होते हुए माता बंबरबेनी के ऊंचे पहाड़ पर 365 सीढिय़ां चढ़कर पहुंची। यहां पहुंचे विधायक के साथ परिवार व उनके मित्र सगे संबंधियों ने माता बंबरबेनी का आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चढ़ाई गई चुनरी: अरविंद पटेरिया विधायक राजनगरअरविंद पटेरिया ने बताया कि क्षेत्र व नगर की सुख समृद्धि के लिए प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रों में हम सभी के द्वारा माता बम्बरबेनी के दरबार में विशाल चुनरी चढ़ाई जाती है। आज अष्टमी को माता बम्बरबेनी के दरबार में हम सभी लोग पहुंचे, मां का आशीर्वाद लिया और मां को चुनरी अर्पित की गई। इस चुनरी यात्रा में खजुराहो, राजनगर, लवकुशनगर सहित अन्य जगह के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं चुनरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here