Home डेली न्यूज़ दक्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इनोवेशन इन लैब प्रैक्टिस एवं कैंसर सेल...

दक्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इनोवेशन इन लैब प्रैक्टिस एवं कैंसर सेल पर हुआ वर्कशॉप एवं व्याख्यान

60
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दक्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन हुआ जिसमें डॉ. एन गणेश, एक्स हेड एंड सीनियर साइंटिस्ट, जवाहर नेहरू कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल के द्वारा कॉलेज के सभी प्रोफेसर सहित छात्र छात्राओं को कैंसर सेल की रिसर्च पर बारीकियां एवं लैब प्रैक्टिस पर नए नए इनोवेशन समझाए गए। दूसरे सेशन में प्रैक्टिकली हैंडलिंग करवाया गया और कैंसर सेल, टिशू कल्चर एवं माइक्रोस्कोपी की गई। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव के द्वारा पुष्प गुच्छ के द्वारा स्वागत किया गया।डायरेक्टर डेवलपमेंट डॉ. प्रशांत गुप्ता बताया कि दक्ष ग्रुप में ऐसे इनोवेटिव वर्कशॉप, सेमिनार हमारे यहां होते रहते हैं जो स्टूडेंट्स को हर तरह से परिपक्व बनाते है। इसी दौरान कैंसर सेल से संबंधित प्रश्नोत्तरी का दौर चला एवं रिसर्च कार्य को बढ़ाने की बात भी सभी के द्वारा कही गई। प्राचार्य डॉ. विजय निगम जी ने बताया कि इस तरह के इनोवेटिव सेशन छात्र एवं प्रोफेसर के लिए स्किल को और भी अधिक बढ़ने वाले होते हैं। अगले दिन के वर्कशॉप में टिशू कल्चर का विश्लेषण किया गया इसके बाद ब्लड एवं बक्कल के स्मीयर बनाए गए और प्रतियोगियों में कंप्टीशन कराया गया साथ ही रैंक के अनुसार अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा, कार्यक्रम के समन्वयक उमेश कुमार चौरसिया, शुभम चौरसिया एवं अन्य स्टाफ सहित मीडिया प्रभारी शशांक चौरसिया उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. विजय निगम जी के द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here