Home डेली न्यूज़ धार्मिक स्थलों और दुर्गा पंडालों की निगरानी कर रही पुलिस

धार्मिक स्थलों और दुर्गा पंडालों की निगरानी कर रही पुलिस

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों और दुर्गा पंडालों की निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को जिले के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम, छतरपुर के हनुमान टौरिया मंदिर, पीतांबरा माता मंदिर, झन-झन देवी मंदिर, बगराजन माता मंदिर, रामटौरिया के आबार माता मंदिर, लवकुशनगर के बम्बरबैनी मंदिर, बारीगढ़ के धंधागिरी मंदिर, बदौरा के भद्रकली माता मंदिरों पर पुलिस की टीमें पहुंची। उक्त सभी मंदिरों सहित अन्य आयोजन स्थलों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमा पंडालों की थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल और निर्भया मोबाइल टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार की इन टीमों ने मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत महिलाओं व बच्चों से वार्ता कर उन्हें जागरूक किया। इसके साथ ही नारी सशक्ति कार्ड वितरित कर कार्ड से कोड स्कैन कर पुलिस संपर्क नंबर संबंधी जानकारी की प्रक्रिया भी बताई गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here