
छतरपुर। मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित एसडीएम, सीईओ जनपद, नगरीय निकाय एवं जिले के अधिकारी उपस्थित रहे एवं व्हीसी के माध्यम से जिले के अन्य अधिकारी जुड़े रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 141 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में बिजावर तहसील के ग्राम नेगुवा के लोगों ने केन बेतवा लिंक परियोजना में जमीन के मुआवजे से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।








