Home डेली न्यूज़ एक ही रात में चोरों ने चटकाए चार घरों के ताले, लाखों...

एक ही रात में चोरों ने चटकाए चार घरों के ताले, लाखों का सामान चोरी

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ी मलहरा नगर में पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक ही रात में चार घरों में चोरियों की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने चारों से लगभग 10 से 11 लाख रूपए का सामान चोरी किया है। पीडि़तों ने चोरी की शिकायत पुलिस से की है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।जानकारी के अनुसार गढ़ीमलहरा नगर में अरविंद राय उर्फ भूरे, साजिद अली, शब्बीर अली, बृजमोहन तिवारी ने बताया कि बीती रात चोर छत की सहायता से उनके घरों में घुसे और अलमारी बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी उड़ा ले गए। नगर में कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है और चोरों के न पकड़े जाने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। नगर में बढ़ती चोरी की वारदातों से नगर के लोग दहशत में हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here