Home डेली न्यूज़ चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता में शीलिंग स्कूल के छात्रों ने पाया स्थान

चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता में शीलिंग स्कूल के छात्रों ने पाया स्थान

63
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, जिला इकाई छतरपुर द्वारा 17 सितंबर को आयोजित चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता में शीलिंग होम इंग्लिश स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा संयोगिता द्विवेदी ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं कक्षा नवमी की छात्रा अनामिका तिवारी ने लोकगीत प्रतियोगिता में देशभक्ति पूर्ण बुंदेली गीत का मधुर गायन कर सबका मन मोह लिया और जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के एमडी संजीव आर नगरिया ने शुभकामना देकर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। इस प्रतियोगिता के पहले विद्यालय स्तर पर 14 सितंबर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता, चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता और लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर प्रतिभागिता के लिए भेजा गया। भाषण प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा के शौर्य तिवारी, चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा की छात्रा संयोगिता द्विवेदी और लोकगीत प्रतियोगिता में नवमी कक्षा की छात्रा अनामिका तिवारी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here