Home डेली न्यूज़ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

30
0
Jeevan Ayurveda

हवन यज्ञ के साथ हुआ भण्डारे का आयोजन

खजुराहो। खजुराहो में पावर हाउस के पास मैदान पर चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। समापन अवसर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया भी उपस्थित रहे। श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कथा के दौरान भजन संध्या और पुष्प वर्षा की होली भी खेली गई जिसमें महाराज श्री ने फूल बरसाकर श्रोताओं के साथ जमकर फूलों की होली खेली।इस कार्यक्रम के यजमान बद्री अवस्थी, श्रीमती दीपका अवस्थी, शारश, बद्री अवस्थी, शिवप्रताप सिंह बुंदेला, विक्की बुंदेला, अलखराम दुबे, बडे राजा टिकटई, चार्ली राजा, पुष्पेंद्र सिंह झलाई कोटी, धीरू राजा बुंदेला, दीपेन्द्र राजा, रब्बू राजा, भैया राजा, युवराज सिंह, निक्की चंदेल, गोलू चंदेल, राजू सिंह चौहान, रोहित राजा,शिवम राजा,निक्की राजा,गोलू राजा,आकाश राजा, प्रकाश लंबरदार पथरिया सैकड़ो की संख्या में भक्तगण व श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक राष्ट्रीय संत अनुज दास महाराज ने सात दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा की महिमा बताई। इसके साथ ही सातवें दिन कथावाचक ने हवन यज्ञ और भंडारे से पूर्व भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता की गाथा सुनाई। भागवत कथा को सुनने के लिए क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here