
दो कारों सहित लाखों की सामग्री हुई खाक1
खजुराहो। सोमवार की सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से नगर में संचालित एक ऑटो पार्टस के गोदाम में आग लग गई, जिससे करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गोदाम के बाहर रखे चार पहिया वाहनों सहित अन्य सामग्री खाक हो गई थी।खजुराहो निवासी शानू अली ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 4 बजे उसे सूचना मिली थी कि उसकी दुकान नूरी ऑटो पार्टस के गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ समय में मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान और मेंटीनेंस के लिए आई दो कारें जलकर खाक हो गईं। शानू के मुताबिक दोनों कारों को मिलाकर उसे करीब 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।









