Home डेली न्यूज़ आदिवासी ग्राम तथा खेतों में जाकर करवाई ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की...

आदिवासी ग्राम तथा खेतों में जाकर करवाई ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

24
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। राजनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल खजुराहो के शक्ति केन्द्र बेनीगंज के प्रभारी पूर्व मंडल महामंत्री राजीव वाजपेई ने अपने साथियों के साथ आदिवासी ग्राम कुंदरपुरा, कछयाना, पवननगर, चितरई सहित विभिन्न गांवों में घर घर तथा खेतों में जाकर ग्रामीणों किसानों तथा महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया,गौरतलब है कि भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर आशाराम पटेल, खिलेइयां अहिरवार शिवशंकर खरे, विनोद सेन, बाला कुशवाहा, राममिलन आदिवासी, कुलदीप अहिरवार, शिवानी पाल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here