
जिला मुख्यालय पर आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका द्वारा स्टॉल लगाकर निकाय संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया। नगर पालिका के कर्मचारी राहुल शर्मा ने बताया कि आज की लोक अदालत में नगर पालिका द्वारा संपत्ति कर के चार सैकड़ा प्रकरण निराकरण के लिए रखे गए थे। ज्यादातर पक्षकारों ने लोक अदालत में शामिल होकर अपने-अपने प्रकरणों का निराकरण करा लिया है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से निराकृत होने वाले प्रकरणों में पक्षकारों को ब्याज और पेनाल्टी में छूट दी जाती है।








