Home डेली न्यूज़ शहीद जवान को श्रृद्धांजलि देने खजुराहो पहुंचे मुख्यमंत्री

शहीद जवान को श्रृद्धांजलि देने खजुराहो पहुंचे मुख्यमंत्री

32
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो विमानतल पर आयोजित हुई श्रृद्धांजलि सभा

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खजुराहो पहुंचकर हाल ही में सिक्किम में हुई एक सड़क दुर्घटना में मृत शहीद जवान को श्रृद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सिक्किम में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हुए थे, जिनमें से एक कटनी जिले के हरदुआ गांव के रहने वाले प्रदीप पटेल थे। शनिवार को सेना के विमान से उनका शव खजुराहो विमानतल पर लाया गया, जहां श्रद्धांजलि सभा हुईमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद जवान को श्रृद्धांजलि दी और इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित शहीद जवान प्रदीप पटेल को अद्वितीय योगदान एवं समर्पण के लिए यह देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने शहीद जवान के माता-पिता को राज्य शासन की ओर से 1 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में राष्ट्र हित में अपने देह समर्पित करने से बहतर सौभाग्य कुछ नही होता, जन्म मृत्यु के क्रम में देश पर शहीद होने वालों को विशेष सम्मान के साथ देखा जाता है। राज्य सरकार इस दुख के समय पीड़ा और आघात की स्थिती से गुजर रहे शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सपूत श्री पटेल सेना के साथियों के साथ 700 मीटर गहरी खाई में गिरे, दुर्घटना में दुर्भाग्यवश सभी का देह लोक गमन हुआ। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत उनके सभी साथियों को भी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक ललिता यादव, महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर मिलिंद नामदेवे, एसडीएम प्रखर सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे, सभी ने शहीद जवान को नमन किया।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here