Home डेली न्यूज़ आगामी त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने पुलिस और प्रशासन ने ली शांति समिति की...

आगामी त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने पुलिस और प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक

58
0
Jeevan Ayurveda

निर्देश, अनुमति लेकर करें कार्यक्रमों का आयोजन

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो में आने वाले गणेश चतुर्थी, गणेश विसर्जन तथा ईद मिलादुन्नबी त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की बैठक नगर परिषद सभागार में पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा ली गई। बैठक में थाना प्रभारी अतुल दीक्षित ने बताया कि इस दौरान थाना क्षेत्र में जुलूस सहित जो भी आयोजन किए जाएं उनकी अनुमति आवश्यक रूप से ली जाए, साथ ही जहां जहां सार्वजनिक गणेश मूर्ति की स्थापना हो वहां पर हो सके तो सी.सी.टी.वी.कैमरे लगवा लें, साथ ही आयोजन समिति के निर्धारित सदस्यों की जानकारी पुलिस थाने में भेजे,अगर कोई गड़बड़ी की आसंका लगे तो प्रशासन को सूचित करें, बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि अनुमति के लिए एसडीएम राजनगर के यहां आवेदन करें, साथ ही नगर प्रशासन इस दौरान अपनी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेगा।बैठक के दौरान पत्रकार आनंद अग्रवाल, अविनाश तिवारी, संजीव शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, सोमप्रकाश अग्रवाल, शेख यूसुफ, परशुराम तिवारी, नूर मुहम्मद मुन्नी चच्चा, आर.के.सिंह, रामराजा अरजरिया, प्रह्लाद अवस्थी, आशाराम पाल, मुख्तार खान सहित सभी समुदायों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here