Home डेली न्यूज़ सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा का दौरा

सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा का दौरा

66
0
Jeevan Ayurveda

नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत चलाये जा रहे संपूर्णता अभियान की ली जानकारी

बक्सवाहा। जिले के एकमात्र ब्लॉक बक्सवाहा को आकांक्षी ब्लॉक की श्रेणी में रखा गया है आकांक्षी ब्लॉक में शिक्षा स्वास्थ्य और बुनियादी संरचना को चुस्त रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी कढ़ी में आज बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.एच.ओ ) आर.पी.गुप्ता ने किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने नीति आयोग के आकांक्षी ब्लाक अंतर्गत चलाई जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी ली और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न इंडिकेटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के सभी इंडिकेटर शुगर, ब्लड प्रेशर, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं खानपान पर सौ प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी. एम.ओ. डॉक्टर सत्यम असाटी, बी.पी.एम रविंद्र सिंह, लेखपाल दीपक वाल्मीकि, बी.सी.एम वीरेंद्र अग्रवाल तथा सेक्टर सुपरवाइजर, ए.एन.एम एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here