
जिला कलेक्टर के आदेशों का ठेकेदार नही कर रहे पालन
बक्स्वाहा। मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा विकासखंड से सामने आया है जहां पर शराब ठेकेदार सुनीता राय द्वारा शासन की तमाम नियमों को ताक में रखकर शराब के शौकीन ग्राहकों के साथ खुले आम लूट की जा रही है। मदिरा के शौकीन लोगों की मानें तो बक्सवाहा विकासखंड में खुली हुई समस्त मदिरा दुकानों पर शासन द्वारा निर्धारित दर से कहीं 50 तो कहीं ?100 की अधिक दरों पर देशी एवं विदेशी मदिरा का विक्रय किया जा रहा है यह सारा खेल आबकारी विभाग की नजरों से दूर नहीं है लेकिन इस प्रकार से ग्राहकों के साथ हो रही लूट को लेकर कहीं ना कहीं आबकारी विभाग भी शंकाओं के दायरे में है बक्सवाहा ठेकेदार की मनमानी को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बक्सवाहा में संचालित की जा रही मदिरा दुकानों पर जहां प्लेन का क्वार्टर 90 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मशाला यानी कि लाल मदिरा का क्वाटर 110 रु में विक्रय किया जा रहा है साथ ही किसी भी दुकान पर ना तो ग्राहकों को आबकारी नियमों के अनुसार मदिरा खरीदी के बिल प्रदान किए जा रहे हैं और ना ही किसी प्रकार की कोई रेट सूची आज दिनांक तक दुकानों पर अंकित की गई है जिसके चलते मदिरा के शौकीन लोगों को शराब के दामों की स्पष्ट जानकारी नहीं है। आलम यह है कि रसूखदार शराब ठेकेदार अपनी मनमानी दरों पर शराब का विक्रय कर रहे हैं इतना ही नहीं विकासखंड के प्रत्येक ग्राम में ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से दुकानें संचालित कर शराब का विक्रय किया जा रहा है जिसके चलते विकासखंड के ग्रामों में अशांति का माहौल बना हुआ है परिणाम स्वरूप हो रही अवैध शराब बिक्री के चलते अनेकों घटनाएं घटित हो रही हैं जिसको लेकर ग्रामीण जनों द्वारा शासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा कर इस प्रकार से हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने के लिए शिकायते की गई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नवागत जिला कलेक्टर महोदय द्वारा कार्रवाई करते हुए बकस्वाहा सहित मडदेवरा दुकानों पर जांच कर खरीदी करवाकर करवाई की गई जिसमें ठेकेदार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर शराब का विक्रय किया जाना पाया गया जिसको लेकर कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर महोदय द्वारा एक दिवस के लिए दोनों ही दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दुकानें बंद कर जांच कराई जाने हेतु आदेश पारित किया गया लेकिन रसूखदार ठेकेदार द्वारा कलेक्टर के आदेश के बाद भी बकस्वाहा में दमोह रोड पर संचालित मदिरा दुकान एवं मड़देवरा मे सागर रोड पर संचालित मदिरा दुकान पर शराब की बिक्री लगातार चलती रही वही प्लेन मदिरा 90 रुपए में तो मशाला मदिरा का क्वाटर 110 रुपए में विक्रय किया जाता रहा जो की शासन द्वारा निर्धारित दरो से काफी अधिक है अब देखना यह होगा की ठेकेदार सुनीता राय की मनमानी पर कब तक शासन द्वारा लगाम लगायी जायेगी या फिर इसी प्रकार ठेकेदार की मनमानी मदिरा के शौकीन लोगों के साथ लूट करती रहेगी।ग्रामीणों ने कहां कलेक्टर के आदेश के बाद भी मढदेवरा दुकान में होती रही विक्रीजैसे ही जानकारी ग्रामीणों ने तहसीलदार भरत पांडे और थाना प्रभारी कृपाल मार्को को मिली उन्होंने मौके पर जाकर शराब दुकानें चेक की ओर पूर्ण बंद कराया।तहसीलदार भरत पांडेनिर्धारित दरों से अधिक रेट पर शराब बेचने का मामले पर एक दिन के लिए दुकानें बंद करने का आदेश था अगर येसी शिकायत फिर आएगी तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।









