
छतरपुर। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जिले के शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, साथ ही साइबर अपराध, मनी फ्रॉड, ब्लैकमेलिंग से बचाव हेतु जनजागरूक किया जा रहा है।शुक्रवार को श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर में पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से शिक्षा का अनुभव साझा किया एवं निरंतर अध्ययन करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी प्राध्यापकों, विश्वविद्यालय के स्टाफ एवं नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित छात्र-छात्राओं से यातायात जागरूकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी को परिवार की जिम्मेदारियों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चलाने की सलाह दी गई। प्रभाव प्रदर्शित करने हेतु वाहन न चलाएं, हीरो बनने की चाह में जीरो तक पहुंच सकते हैं। शारीरिक स्वस्थ रहें। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन हेतु उपस्थित प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय के स्टाफ से अपील की गई। इसके साथ-साथ यात्रा के दौरान वहां की खिड़कियों या गेट से कचरा इत्यादि सड़क पर ना फेकें, दुर्घटना का कारण बन सकता हैं। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा यातायात नियमों , सिग्नल एवं संकेत के बारे में जानकारी साझा की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु भी जागरूक किया गया। साइबर फ्रॉड से बचें, प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखें। अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा ना करें। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक गेम के दुष्प्रभावों एवं विसंगतियां से बचें। अपरिचित लोगों से दोस्ती ना करें। पुष्टि उपरांत दोस्ती करें, क्लोन आईडी से सावधान रहें। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कुल सचिव विजय सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक बीएस राजपूत, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, ट्रैफिक वार्डन कमांडर आकाश गौतम, विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।








