
जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सदस्यों के साथ एसपी को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। जनपद पंचायत बड़ामलहरा के सीईओ पर उपाध्यक्ष के साथ अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। बुधवार को बड़ामलहरा जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने अन्य सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जनपद पंचायत बड़ामलहरा के सीईओ पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।पीडि़त जनपद उपाध्यक्ष छन्नूलाल पुत्र सुक्का अहिरवार निवासी जसगुवांकला ने बताया कि गत 29 जुलाई की शाम लगभग साढ़े 7 बजे अपने द्वारा की गयी शिकायतों की जानकारी लेने के लिए वह सीईओ सुरेश कुमार मिश्रा के बंगले पर गया था। छन्नूलाल ने जब अपनी शिकायतों के संबंध में सीईओ से जानकारी मांगी तो वे नाराज हो गए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे। यह भी आरोप है कि गाली-गलौज के बाद सीईओ ने उसके साथ मारपीट भी की। छन्नूलाल के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे नीरज पौराणिक और अबीर सिंह ने उसे बचाया। जनपद उपाध्यक्ष छन्नूलाल ने का आरोप है कि सीईओ सुरेश कुमार मिश्रा ने उसे जान से मरवाने की धमकी भी दी है। एसपी को आवेदन देकर सीईओ सुरेश कुमार मिश्रा के विरु कार्रवाई की मांग की गई है।









