Home डेली न्यूज़ गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

38
0
Jeevan Ayurveda

ससुराल पक्ष पर लगे प्रताडऩा के आरोप

छतरपुर। जिले के चंदला कस्बे से गुरुवार को एक गर्भवती महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतिका के ससुराल वालों पर प्रताडऩा के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की विवेचना शुरु की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा खुर्द निवासी प्रीति साहू का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व चंदला के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले नरेंद्र साहू के साथ हुआ था। इन दिनों प्रीति 7 माह की गर्भवती थी। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात अज्ञात कारणों के चलते प्रीति ने घर के छज्जे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिस कारण से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर मौजूद प्रीति के मायके से आए रोशन पांडे ने बताया कि प्रीति की ससुराल वाले उसे लगातार प्रताडि़त कर रहे थे, जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही थी। करीब डेढ़ माह पूर्व प्रीति की सास और देवर उसे वापिस चंदला लेकर आए थे। उस समय प्रीति के माता-पिता ने डिलीवरी के बाद उसे ससुराल ले जाने की बात कही थी लेकिन सास और देवर ने बात नहीं मानी। ससुराल आने के बाद उसे फिर से प्रताडि़त किया गया, जिस कारण से उसने आत्महत्या की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here