
बमीठा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में पावर हाउस के शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टैक्सी क्रमांक एमपी 16 आर 3288 का चालक खजुराहो स्टेशन से सवारियां बैठाकर बागेश्वर धाम जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे बमीठा कस्बे में पावर हाउस के समीप फोरलेन पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण टैक्सी में सवार आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है।








