Home डेली न्यूज़ आकाश दीक्षित विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री बने

आकाश दीक्षित विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री बने

39
0
Jeevan Ayurveda

विद्यार्थी परिषद नगर छात्र सम्मेलन में कार्यकारिणी की हुई घोषणा

छतरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छतरपुर का नगर छात्र सम्मेलन एवं नगर कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम किशोर सागर स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. शुभा तिवारी एवं मुख्य वक्ता के रूप में महाकोशल प्रांत के प्रांत सह संगठन मंत्री मनोज यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावना रखते हुए छतरपुर विभाग के विभाग संयोजक अनिरुद्ध सोनी ने बताया कि 9 जुलाई 1949 को विद्यार्थी परिषद की स्थापना से ही विद्यार्थी परिषद छात्रहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करती आई है। वहीं महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. शुभा तिवारी ने उद्बोधन ने बताया कि छात्र अपनी जिम्मेदारियां के प्रति सजक रहे वहीं महाकोशल प्रांत के प्रांत से संगठन मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हृदय में राष्ट्र की ज्वाला प्रज्वलित करने में सफल रहा है। कार्यक्रम के पश्चात नगर की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। कार्यकारिणी की निर्वाचन अधिकारी डॉ शशिकांत अवस्थी कार्यकारिणी की दायित्व की घोषणा की जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में प्रो. हिमांशु अग्रवाल, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी एवं नगर मंत्री के रूप में आकाश दीक्षित श्री कृष्णा विश्वविद्यालय निर्वाचित हुए। इसके अलावा नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश प्रसाद, डॉ कृष्णकांत गंगेले, डॉ किशोरी सोनी, डॉ अपर्णा प्रजापति नगर सह मंत्री के रूप में मोहित ठाकुर, कृष्ण भार्गव, महक सिंह, जयपत्य प्रताप एवं निशा यादव को बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यकर्ता नीरज भार्गव, शुभम चौधरी, अंचल जैन, कीर्ति चौरसिया विभाग छात्रा प्रमुख एवं अभिनव चक्रवर्ती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजन की विशेष उपस्थिति रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here