Home डेली न्यूज़ बच्चे के हाथ में फटा बारूद का गोला, बुरी तरह हुआ घायल

बच्चे के हाथ में फटा बारूद का गोला, बुरी तरह हुआ घायल

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पनौठा में एक बच्चा बारूद के गोले की चपेट में आकर घायल हुआ है। पनौठा निवासी द्वारका पटेल ने बताया कि उसका पुत्र सूरज घर के पास खेल रहा था इसी दौरान उसे बारूद को गोला पड़ा मिला। सूरज इसी बारूद के गोले से खेल रहा था, तभी गोला उसके हाथ में फट गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद सूरज को उसके परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज जारी है। द्वारका के मुताबिक बीती रात को गांव में बारात आई थी, जिसमें आतिशबाजी हुई थी। संभवत: उक्त बारूद का गोला बारात की आतिशबाजी का होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here