Home डेली न्यूज़ आईएसबीटी बस स्टैंड के लिए चिन्हित दोनों स्थानों का विधायक ने किया...

आईएसबीटी बस स्टैंड के लिए चिन्हित दोनों स्थानों का विधायक ने किया निरीक्षण

35
0
Jeevan Ayurveda

कहा- शहर वासियों से ली जाएगी राय, उसके बाद होगा स्थान का चुनाव

छतरपुर। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब छतरपुर विधायक ललिता यादव ने शहर के रुके हुए विकास कार्यों की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। बुधवार को विधायक श्रीमती यादव ने प्रशासनिक अमले के साथ शहर के उन स्थानों का भ्रमण किया जहां विकास कार्य प्रगतिरत है या प्रस्तावित हैं। भ्रमण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।मीडिया से बात करते हुए विधायक ललिता यादव ने बताया कि छतरपुर में प्रस्तावित आईएसबीटी बस स्टैंड के निर्माण हेतु ग्राम सौंरा और बगौता हार में स्थान चिन्हित किए गए हैं। आज उन्होंने दोनों चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शहरवासियों से इस संबंध में राय लेंगी और इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण स्थल का चयन किया जाएगा। इसके अलावा विधायक ने ग्राम गौरैया के समीप महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक श्रीमती यादव ने बताया कि उन्होंने छतरपुर के युवाओं और खिलाडिय़ों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम देने का वादा किया था, जिसके लिए आज बगौता हार में जमीन देखी गई है। ग्राम सौंरा में बनाई जा रही नवीन फल मंडी के निर्माण स्थल का भी विधायक ने निरीक्षण किया। मौके पर धीमी गति से चल रहे कार्य पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक के साथ छतरपुर तहसीलदार रंजना यादव और प्रशासनिक अमला मौजूद रह।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here