
हरपालपुर। टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार का मंगलवार को नगर आगमन हुआ जहां उनके समर्थकों और विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह आतिशबाजी तथा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। हरपालपुर पहुंचने के बाद डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने नगर के अटल सभागर में पौधरोपण किया और इसके बाद खुली जीप में सवार होकर जनता का आभार जताने निकले। अंत में गैस एजेंसी के समीप उन्होंने जनसभा को संबोधित कर लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम, पूर्व विधायक पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।








