Home डेली न्यूज़ स्टेट बैंक स्टाफ पेशनर एसोसिएशन द्वारा किया गया 15 वरिष्ठ पेंशनरों का...

स्टेट बैंक स्टाफ पेशनर एसोसिएशन द्वारा किया गया 15 वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान

68
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कल भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस के अवसर पर स्टेट बैंक के 75 वर्ष से अधिक उम्र के स्टाफ पेंशनरो का सम्मान स्थानीय गांधी आश्रम छतरपुर में बड़ी आत्मीयता के साथ किया गया। लखन अग्रवाल ने अध्यक्ष एवं प्रकाश तिवारी ने सचिव का  पद ग्रहण करते ही निश्चय किया था कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के छतरपुर जिले के जितने भी स्टेट बैंक स्टाफ के पेंशनर साथी है उन सभी का सम्मान आगामी मीटिंग में किया जायेगा। कल मात्र श्री व्हीएन अग्रवाल, लाला जी (90 वर्ष) सहित 15 वरिष्ठ साथी उपस्थित हुए जिनका सम्मान सभी  उपस्थित पेंशनर साथियों ने बड़ी आत्मीयता के साथ किया। कल ही पांच साथियों ( यमुना सिंह, आरएस वर्मा, सुरेंद्र तिवारी, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश बड़ोनिया) का जन्मदिन था, जिसे सभी ने मिलकर  एक साथ बड़े हर्ष के साथ मनाया। मीटिंग के मध्य में प्रकाश तिवारी एवं श्री लखन अग्रवाल ने पेंशनर से सम्बंधित बिभिन्न विषयों पर सभी को महत्वपूर्ण जानकारी  प्रदान की। अवधेश अग्रवाल (सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक) ने सभी का आभार व्यक्त कर मीटिंग समाप्त की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here