Home डेली न्यूज़ संतों की मौजूदगी में हुआ गौ पूजन, रोपे गए 5 सैकड़ा पौधे

संतों की मौजूदगी में हुआ गौ पूजन, रोपे गए 5 सैकड़ा पौधे

57
0
Jeevan Ayurveda

धनुषधारी गौशाला का हुआ शुभारंभ

छतरपुर। शहर के संकट मोचन मंदिर परिसर में तैयार की गई धनुषधारी गौशाला का शनिवार को संत समाज और समाजसेवियों की मौजूदगी में गौ पूजन और पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर शुभारंभ किया गया। उपस्थित लोगों ने संकट मोचन मंदिर में माथा टेककर अच्छी बारिश की कामना भी ईश्वर से की है।आयोजन समिति की ओर से राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि संकट मोचन मंदिर परिसर में धनुषधारी गौशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें शहर के आवारा गौवंश को रखकर उनकी सेवा की जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों गौशाला के निर्माण का भूमिपूजन विश्वविख्यात संत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रखी थी। उन्होंने बताया कि आज निर्माण स्थल पर गौवंश का पूजन किया गया और इसके साथ ही 5 सैकड़ा पौधे रोपे गए हैं। जानराय टौरिया के महंत भगवानदास श्रृंगारी महाराज ने शहरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है, ऐसे में हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि पौधरोपण करे और उनकी देखभाल करे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को पूज्यनीय माना गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में कम से कम एक गाय को रखकर उसकी सेवा अवश्य करनी चाहिए। इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा, सिटी कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर, सिविल लाइन टीआई वाल्मीकि चौबे, शिवसेना के जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी, राकेश तिवारी, वार्ड पार्षद सुशील सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here