Home डेली न्यूज़ शहर से बाहर लगेंगी मांस-मछली की दुकानें

शहर से बाहर लगेंगी मांस-मछली की दुकानें

67
0
Jeevan Ayurveda

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने दिया आश्वासन

छतरपुर। हाट-बाजार में लगने वाली मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास निरंतर जारी हैं, इन दुकानों के लिए शहर से बाहर स्थान निर्धारित किए गए जहां जल्द ही इन दुकानों को शिफ्ट कराया जाएगा, यह बात छतरपुर नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने कही है।उन्होंने बताया कि हाट-बाजार में लगने वाली मांस-मछली की दुकानों के लिए अलग से स्थान चिन्हित किए गए हैं जल्द ही सभी दुकानों को वहां शिफ्ट कराने की कार्रवाई होगी। इसके बाद भी जो दुकानदार नहीं मानेंगे उन पर नगर पालिका द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रत्येक शनिवार को शहर के संकट मोचन मंदिर के पास साप्ताहिक हाट-बाजार लगता है जिसमें मांस-मछली की दुकानें भी लगती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पवित्र स्थल के समीप मांस-मछली की दुकानें लगने से उनकी भावनाएं आहत हो रही हैं। सीएमओ ने उक्त लोगों को आश्वासन दिया है कि एक माह के भीतर यहां लगने वाली मांस-मछली की दुकानों को स्थानांतरित किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here