Home डेली न्यूज़ संकट मोचन मंदिर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर

संकट मोचन मंदिर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर

36
0
Jeevan Ayurveda

गौशाला का किया भूमिपूजन
छतरपुर। शहर के संकट मोचन मंदिर प्रांगण में दो दिन पूर्व श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ था। कथाव्यास के रूप में धनुषधारी मंदिर के महंत राजीव लोचन महाराज कथा श्रवण करा रहे हैं। बीती रात बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कथा पण्डाल पहुंचे जहां उन्होंने हजारों लोगों को आशीर्वाद देते हुए धनुषधारी गौशाला का भूमिपूजन किया।
मंदिर के महंत राजीव लोचन महाराज ने बताया कि करीब 40 वर्षों बाद इस प्रांगण में एक भव्य आयोजन हो रहा है जहां एक ओर श्रीमद् भागवत कथा की रसधारा बह रही है तो वहीं दूसरी ओर यज्ञ में आहूतियां दी जा रही हैं। प्राचीनकाल से मंदिरों में गौसेवा होती चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करने के लिए धनुषधारी गौशाला का बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एक व्यायाम शाला भी शुरू कराई जाएगी एवं विद्यार्थियों को शिक्षा देने के उद्देश्य से गुरूकुल शुरू होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कथा पण्डाल में उपस्थित हजारों धर्मप्रेमियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके मंगलकामना का आशीर्वाद दिया। महंत राजीव लोचन महाराज ने बताया कि भारत को विश्व शक्ति बनाने पर्याप्त जलवृष्टि होने और लोगों की मंगलकामना के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here