Home डेली न्यूज़ मेरा जीवन मुनि सेवा में समर्पित रहा है: मंत्री लखन पटेल

मेरा जीवन मुनि सेवा में समर्पित रहा है: मंत्री लखन पटेल

24
0
Jeevan Ayurveda

 बड़ामलहरा। सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि में मप्र शासन में पशुपालन मंत्री लखन पटेल एवं निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने द्रोणगिरि में विराजमान मुनि श्री अविचल सागर महाराज के दर्शन किये एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मुनि श्री अविचल सागर महाराज ने दया भावना फाउंडेसन के संबद्ध में पशुपालन मंत्री लखन पटेल से विस्तृत चर्चा की। मुनि श्री ने कहा कि सड़क किनारे एवं अन्य किस प्रकार से गायों व अन्य घायल पशु पक्षियों के लिए एक पशु अस्पताल और अभ्यारण्य बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जैन समाज को संबोधित करते हुए मंत्री लखन पटेल ने कहा कि मेरा पूरा जीवन मुनि सेवा में समर्पित रहा है जिस भावना के साथ मुनि श्री ने जीव दया की बात की वो  जल्द पूरा करुंगा। इस मौके पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने कहा कि जीव दया मेरे जीवन का लक्ष्य है और महाराज जी ने जो दायत्व दिया है उसे जरूर पूरा करुंगा। इस मौके पर श्रीमती निरंजना जैन जनपद पंचायत अध्यक्ष निवाड़ी, रविन्द्र जैन जनपद सदस्य, शील देवडिय़ा द्रोणगिरि ट्रस्टी, सनत जैन मंत्री, निर्मल जैन, प्रमोद जैन, नितिन चौधरी, मयंक देवडिय़ा, अभिषेक जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, सन्दीप जैन, शुभम शास्त्री, विमल जैन, प्रशांत जैन साथ ही भाजपा नेता राजेन्द्र लोधी, मनोज यादव, भज्जू लोधी, बालमुकुंद राजपूत सहित भाजपा नेता, द्रोणगिरि पदाधिकारी,ट्रस्टी सहित जैन समाज के महानुभाव मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here