
छतरपुर। डीजीपी के निर्देश पर बीती रात छतरपुर रेंज के डीआईजी ललित शाक्यवार रात्रि गश्त पर निकले। उन्होंने छतरपुर रेंज अंतर्गत आने वाले जिले के थाना मातगुवां, गुलगंज, टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा, बल्देवगढ़, देवरदा, खरगापुर सहित अन्य कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान श्री शाक्यवार ने थाना प्रभारियों को जुआ-सट्टा, शराब, लाउडस्पीकर, खुले में मांस-मदिरा के विक्रय आदि पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों का रिकॉर्ड भी चैक किया और निर्देश दिए कि थाना प्रभारी तथा पुलिसकर्मी आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी सहायता करें।








