Home डेली न्यूज़ छतरपुर में आसमान से बरस रही आग, गर्म हवाओं का अलर्ट जारी

छतरपुर में आसमान से बरस रही आग, गर्म हवाओं का अलर्ट जारी

91
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में इन दिनों छतरपुर जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है। आसमान से बरस रही आग, लोगों को जला रही है। जिले के नौगांव शहर का तापमान 46 डिग्री के पार तक पहुंच गया है जबकि छतरपुर में भी तापमान 45 तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने गर्म हवाओं का अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। लोग बहुत जरुरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है। गर्मी बढऩे के कारण व्यापार भी प्रभावित नजर आ रहे हैं। जिन लोगों को मजबूरी में घरों से निकलना पड़ रहा है वे भी पूरी तरह से शरीर को ढककर ही बाहर निकल पा रहे हैं। चौक-चौराहों पर शीतल पेय पदार्थों की ब्रिकी भी बढ़ गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, अभी हाल-फिलहाल गर्मी का सितम इसी तरह जारी रहेगा। इस महीने के अंत तक तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ शरद मिश्रा ने सुझाव दिया है कि अति आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इस दौरान सूती कपड़े पहनें और कानों को ढककर रखें। उन्होंने शीतल जल एवं शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह लोगों को दी है। नौगांव क्षेत्र में गमीँ का सितम जारी है सूरज की तपन से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। बीते रोज नौगांव का तापमान 45 डिग्री के पार रहा जिससे नगर के लोग परेशान नजर आए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here