
छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊसहानियां के ग्राम सूंड़ा में एक शराबी व्यक्ति के द्वारा महिला के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि शराबी युवक ने महिला से पैसे मांगे थे और जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो शराबी ने उसके ऊपर हमला कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।सूंड़ा निवासी कुंवर रैकवार ने बताया कि बीते रोज गांव का बल्लू रैकवार शराब पीकर घूम रहा था। अचनाक बल्लू उसके घर आया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। जब कुंवर ने पैसे न होने की बात कही तो बल्लू नाराज हो गया और उसने लकड़ी के पटिए से कुंवर पर हमला कर दिया। सिर में पटिया लगने के कारण कुंवर लहूलुहान हो गई, जिसके बाद आरोपी बल्लू भाग निकला। कुंवर के मुताबिक वह नौगांव थाने में शिकायत करने गई थी लेकिन पुलिस ने उसके बताए अनुसार रिपोर्ट नहीं लिखी। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।









