Home डेली न्यूज़ बोरिंग मशीन ने खेत पर सो रहे किसान को कुचला, हुई मौत

बोरिंग मशीन ने खेत पर सो रहे किसान को कुचला, हुई मौत

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बिजावर थानान्तर्गत ग्राम धरमपुरा में खेत पर बोरिंग कर लौट रहे बोर मशीन ट्रक ने खेत पर सो रहे किसान को कुचल दिया जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।  
बिजावर क्षेत्र के धरमपुरा से जटाशंकर मार्ग पर रात करीब 3 बजे खेत पर बोर कर बोरिंग मशीन चालक ट्रक खेत से वापिस निकाल रहा था। वहीं खेत पर नीद में सो रहे किसान गोली यादव उम्र 45 के ऊपर से गाड़ी के दोनों पहिए चढ़ गए और वह छत-विक्षत हो गया और मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही गाँव वालों और परिवार को लगी वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खैरा चौकी प्रभारी केके कटारे ने मौके पर पहुंचकर दो ट्रकों को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।
वहीं कुछ दिन पूर्व छतरपुर जिले के कलेक्टर संदीप जी आर ने आदेश जारी करते हुए जिले भर में बोर खनन पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन बोरिंग मशीन संचालक अपनी मनमानी कर अवैधानिक रूप से ट्यूबवैल खनन कर रहे हैं।  

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here