
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक
छतरपुर। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शा. मॉडल.उ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जिसमें उन छात्र छात्राओं का स्वागत अभिनन्दन किया गया जिन्होंने अपनी कक्षा में उच्च अंक पाकर उच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायाधीश अनुराग सुमन ने सुविचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का स्वभाव कच्ची मिट्टी की भांति होता है। शिक्षक छात्र के स्वभाव को पढ़ाई के श्रेष्ठतम ज्ञान से बेहतर बनाने में सहायक होते। अगर विद्यार्थी अपना काम पूरी ईमानदारी से करें तो यही देश के प्रति उसकी सच्ची देशभक्ति होगी और देश का विकास हो सकेगा। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी हेमंत कुशवाहा ने बच्चों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली विधिक सहायता से परिचित कराया। उन्होंने बच्चों को बताया कि अनुशंसित होकर अध्ययन करने के साथ कानून का पालन हमेशा करते रहना होगा। पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण मूक प्राणी के लिए जो नियम है उसका विधि अनुसार पालन करने की बात कही तथा लीगल डिफेंस अधिकारी सुयोग्य अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त करके बच्चों को ट्रैफिक नियम करने के बारे बताया, कैसे अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढऩा और उद्देश्य न भटकने के बारे में कहा, अंत में खुद को लौह के समान बलवान बनना ताकि हर तकदीर से पहले खुदा कुछ पूछे तेरी रजा क्या है से समापन किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मनीष जैन ने किया।
इस दौरान जिला न्यायाधीश अनुराग सुमन, डीएलओ हेमन्त कुशवाहा, लीगल डिफेंस अधिकारी सुयोग्य अवस्थी, समाजसेवी शंकरलाल सोनी प्राचार्य जीपी अग्रवाल, उप प्राचार्य राजकुमार शर्मा सहित स्कूली बच्चों मौजूद रहें।








