Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार कार ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

तेज रफ्तार कार ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन ने बाईक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर टोल प्लाजा के समीप दोपहर करीब साढ़े चार बजे बाईक से जा रहे शराफत अली 48 वर्ष एवं शेख शरीफ 44 वर्ष को गलत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं चार पहिया वाहन को बमीठा पुलिस ने पकड़ लिया है।  
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here