Home डेली न्यूज़ परिवार के साथ घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने नहीं लिखी...

परिवार के साथ घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा में रहने वाले एक अहिरवार परिवार ने थाने आकर मारपीट की शिकायत की है लेकिन पुलिस ने परिवार की रिपोर्ट नहीं लिखी बल्कि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
ग्राम कतरवारा के रहने वाले मनीष अहिरवार तनय कुरा अहिरवार ने बताया कि 6 माह पहले देवपुर की रहने वाली संगीता अहिरवार पिता उदेता अहिरवार ने मनीष अहिरवार के साथ भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे लेकिन लड़की के भाई, चाचा, मामा, नाराज थे। मंगलवार को कतरवारा पहुंचे लगभग 15 लोगों ने घर में घुसकर परिवार की प्रेमबाई, नीरज, मनीष अहिरवार एवं उसकी पत्नि संगीता अहिरवार के साथ मारपीट कर दी और लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश की तभी ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों को देख आरोपियों ने भाग खड़े हुए लेकिन ग्रामीणों ने आरोपियों की दो बाईकें और एक गाड़ी में चाकू पकड़ी है। सिविल लाइन थाने में परिवार शिकायत करने पहुंचा लेकिन पुलिस ने पीडि़त परिवार की रिपोर्ट नहीं लिखी बल्कि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
 
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here