Home डेली न्यूज़ नीलगाय से टकराया युवक, सीने में सींग लगने से हुई मौत

नीलगाय से टकराया युवक, सीने में सींग लगने से हुई मौत

37
0
Jeevan Ayurveda

सब्जी खरीदने के बाद घर वापिस जा रहा था मृतक
छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र में बीती रात सब्जी खरीदने के बाद अपने घर वापिस जा रहा बाईक सवार युवक नीलगाय से टकरा गया और नीलगाय के सींग, सीने में लगने के कारण मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सटई थाना क्षेत्र के ग्राम बसाटा निवासी उत्तम पाल उम्र 32 वर्ष के परिजन राजाराम पाल ने बताया कि बीती शाम उत्तम सब्जी खरीदने के लिए बाईक से सटई गया था। उसके साथ देवेन्द्र और सूरज पाल भी था। सब्जी खरीदने के बाद जब तीनों वापिस घर आ रहे थे तभी रास्ते में ग्राम पड़रिया के पास बाईक के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई और बाईक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में नीलगाय का एक सींग सीधे उत्तम के सीने में घुस गया, जिस कारण से उत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। उत्तम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here