
लग्जरी कार और अवैध पिस्टल बरामद, दो दिन पहले की थी घटना
छतरपुर। विगत 19 अप्रैल को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर तीन लोगों ने मिलकर हवाई फायरंिग करते हुए दहशत फैलाई थी। उक्त मामले की शिकायत ग्राम पुछी निवासी देवीदीन पटेल ने थाने में की थी, जिस पर पुलिस ने धारा 341, 294, 323, 336, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि घटना में सटई रोड छतरपुर निवासी प्रशांत सिंह गौतम उर्फ रानू राजा सहित दो नाबालिग लड़के शामिल थे। घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस ने तीनों की तलाश शुरु की गई। रविवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बीएमडब्ल्यू कार जप्त की गई है। रानू राजा को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि दोनों विधि विरुद्ध किशोरों को बाल सुधार गृह में दाखिल किया गया।








