Home डेली न्यूज़ बहिन-बहनोई की हत्या के बाद खुलेआम घूम रहे आरोपी

बहिन-बहनोई की हत्या के बाद खुलेआम घूम रहे आरोपी

51
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त नफीस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। वार्ड नम्बर 26 मस्तान शाह कालोनी निवासी नफीस खान पिता मजीद खान ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़त ने बताया कि उसकी बेहन की शादी हमीरपुर उत्तप्रदेश मेरापुर मोहल्ले में हुई थी। विगत 12 मार्च 2024 को उसकी बहिन रूबी की हत्या कर दी गई। इसके बाद 19 मार्च 2024 को उसके बहनोई रिफाकत साबरी पिता रफीक साबरी निवासी मेरापुर मोहल्ला हमीरपुर उप्र की भी हत्या कर दी गई। पीडि़त ने बतया कि रिजवान, इमरान, रफीक अहमद, बली अहमद, मकबूल साबरी निवासी खालेपुरा हमीरपुर उप्र ने मेरी बहिन और बहनोई की हत्या की है। अब वह मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीडि़त युवक ने बताया कि जब वह बहिन की मिट्टी में गया था उस दौरान हत्यारोपियों द्वारा उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद जब वह बहनोई रिफाकत साबरी की हत्या होने के बाद हमीरपुर जा रहा था तभी कुछ बदमाशों द्वारा मेरे घर पर आकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीडि़त ने बताया कि बहिन और बहनोई की हत्या के बाद अब उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिससे वह घर के बाहर नहीं निकल पा रहा है। पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। बहिन और बहनोई की हत्या की रिपोर्ट लिखाने हमीरपुर थाने में गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी एफआईआर नहीं लिखी। हत्यारोपी खेलेआम घूम रहे है जिससे उसे जान का खतरा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here