
छतरपुर। एसपी अगम जैन के निर्देश पर फरार एवं इनामी बदमाशों को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बमीठा थाना पुलिस ने पांच साल पुराने चोरी के एक प्रकरण में आरोपी रहे स्थायी वारंटी बबलू यादव निवासी भटियापुरा चौकी चंद्रनगर को गिरफ्तार किया है।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था उसके विरूद्ध 13 मार्च को स्थायी वारंट जारी किया गया था। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्यवाही में बमीठा थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा, चौकी प्रभारी मोहर ङ्क्षसह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही। इसी तरह सटई पुलिस ने भी दो साल पुराने चोरी के मामले में फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी का नाम पुष्पेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिलावट है जिसे पुलिस दो वर्षों से खोज रही थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।








