Home डेली न्यूज़ घर से लापता नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गया जेल

घर से लापता नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गया जेल

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 13 मार्च को मातगुवां थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय लड़की को एक 21 साल का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। घटना के लगभग एक सप्ताह बाद पुलिस ने सागर रोड के एक ढाबे से उक्त लड़की व आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इस मामले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बरामद किया। इस लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए युवक के द्वारा दुष्कर्म भी किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 363 और 376 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here