Home डेली न्यूज़ शिक्षकों को नहीं मिला समयमान-वेतनमान

शिक्षकों को नहीं मिला समयमान-वेतनमान

36
0
Jeevan Ayurveda

शासकीय अध्यापक संगठन ने डीईओ को दिया ज्ञापन
छतरपुर। शिक्षकों की समस्याओं को हल कराने के लिए मप्र शासकीय अध्यापक संगठन की ओर से विगत रोज जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। डीईओ एमके कोटार्य ने जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया है। मप्र शासकीय अध्यापक संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष आरके शर्मा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी को 5 बिन्दुओं का ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व अध्यापकों की क्रमोन्नति एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संवर्ग के समयमान वेतनमान के आदेश जारी हुए हैं। जिले में समस्त कर्मचारियों की आवश्यक पत्रावली एवं सीआर जमा कराने के बावजूद न तो प्रस्ताव तैयार हुए और न ही कोई प्रक्रिया प्रचलन में है जबकि अन्य जिलों में प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। विभिन्न संकुल स्तर पर प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति हेतु सेवा पुस्तिका के प्रमाणीकरण के नाम पर ढाई हजार से 5 हजार रूपए तक वसूली की जा रही है। जिले में कार्यरत अनेक शिक्षकों के नाम वरिष्ठता सूची में शामिल नहीं हैं। शिक्षकों द्वारा बार-बार आवेदन देने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा। अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्र आवेदक के प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए। ज्ञापन के दौरान मुफीद खान, कमल अवस्थी, आरएस गुप्ता, पीके गुप्ता, दीपेन्द्र कुमार चौरसिया, शंकरलाल भुर्जी, भोलाप्रसाद पाल, प्रवीण पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here