छतरपुर। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा छतरपुर जिले के गंभीर बीमारी से पीडि़त 2 लोगों के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 1.10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। रज्जू राजा परमार पिता वीर सिंह निवासी ग्राम नयागांव तहसील बिजावर को 50 हजार और देवीप्रसाद पिता घासीराम सोनकिया निवासी पुरानी बस्ती खजुराहो को 60 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।








