Home डेली न्यूज़ बुनियादी शिक्षा अभियान मजबूती के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

बुनियादी शिक्षा अभियान मजबूती के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

29
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। नीति आयोग, पीरामल फाउंडेशन, शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आकांक्षी जिला छतरपुर एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव प्रोग्राम के तहत बुनियादी शिक्षा अभियान मजबूती के लिए गूगल रीड अलॉग अभियान को जनपद शिक्षा केंद्र बक्सवाहा में ओरिएंट किया गया। विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के भाषा ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण में गूगल रीड अलोंग ऐप ओरियंट किया गया। यह प्रशिक्षण पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो अरुण जय मेहता और सुमीत कुमार द्वारा किया गया। इस एप से बुनियादी शिक्षा, निपुण भारत/ मिशन अंकुर, सर्व शिक्षा अभियान को मजबूती मिलेगी। बच्चों को पढऩा और समझना आसान हो जाएगा। इस एप में दिया नाम की असिस्टेंट रहेगी जो बच्चों को पढऩे में सहयोग करेगी। जिससे खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को भाषा ज्ञान, उच्चारण बेहतर बनाने में यह ऐप उपयोगी है। खेल और शिक्षा को एक साथ मिलाने से बच्चों का शैक्षणिक स्तर अधिक रोचक और प्रभावी होता है। इससे उन्हें स्वतंत्रता भी मिलती है और वे अपने भाषा सीखने के अनुभव को सहज रूप से समझते और सीखते हैं। ऐसे ऐप्स बच्चों को स्वतंत्रता और सहयोगी शिक्षा प्रदान करते हैं, जिससे उनकी भाषा शिक्षा में अधिक समर्थन मिलता है। खेल और शिक्षा को एक साथ मिलाकर, ऐप्स एक प्रभावी और मनोरंजनात्मक शिक्षा अनुभव प्रदान कर सकता हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर बीआरसीसी चंद्रवीजय सिंह बुंदेला, बीएसी राकेश तिवारी, मनोज शर्मा, महमूद खान, अजुदीलाल अहिरवार श्रीमति फरजाना कुरैशी, एमआरसी गोपालेंद्र प्रताप सिंह मास्टर ट्रेनर बृजेश बड़ोनिया और पुष्पेंद्र चौधरी द्वारा प्रशिक्षण में आए शिक्षकों को प्रशिक्षण संबंधित बारीकियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here