
फार्मेसी कॉलेज में हुआ व्याख्यान
छतरपुर। दक्ष फार्मेसी कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर जानीमानी समाज सेविका डॉ. नंदिता पाठक ने अपना उद्बोधन दिया। फार्मेसी कॉलेज के बच्चों को सफलता के गुर देते हुए कहा कि स्वावलंबी बनने से न केवल हम अपना विकास कर सकेंगे बल्कि देश के विकास में भी अपना योगदान दे सकेंगे।दक्ष कॉलेज में आयोजित अतिथि व्याख्यान के अवसर पर कॉलेज के एडवाइजरी अध्यक्ष अशोक निगम ने डॉ नंदिता पाठक का आत्मीय स्वागत किया। अतिथि व्याख्यान देने के अवसर पर डॉ नंदिता पाठक ने कहा कि फार्मेसी के ज्ञान का सदुपयोग कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़ सकेंगे उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा का पालन कर कार्य करें उन्होंने सूर्य प्रणाम, धरती माता को प्रणाम, भोजन मंत्र आदि पर चर्चा की। उन्होंने एक सुंदर कविता के माध्यम से आगे बढऩे का संदेश दिया। इस मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर एवं कार्यक्रम के संचालक शैलेंद्र मोदी ने बताया कि श्रीमती पाठक राष्ट्रपति जी के द्वारा सम्मानित हो चुकी है। 22 वर्षों तक भारत रत्न से सम्मानित नाना जी देशमुख के साथ काम कर चुकी है। वह स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ विजय निगम, डॉ आशुतोष मिश्रा, विधि सलाहकार प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ पुष्पेंद्र कुमार खरे के अलावा फार्मेसी के दोनों कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रो. शशांक चौरसिया एवं प्राचार्य विजय निगम ने सभी का आभार जताया।









