Home डेली न्यूज़ तालाब में करंट फैलाकर किया जा रहा मछलियों का शिकार

तालाब में करंट फैलाकर किया जा रहा मछलियों का शिकार

38
0
Jeevan Ayurveda

मछली पालकों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत

छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम बगौता के मछली पालकों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर शिकायत की है कि कुछ अज्ञात लोग रात के वक्त गांव के तालाब में करंट फैलाकर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर मछली पालकों ने समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।बगौता के मछली पालक भगवानदास रैकवार ने बताया कि वे मछुआ समिति के सदस्य हैं और गांव के तालाब में मछली पालन का काम करते हैं। पिछले कुछ दिनों से रात के वक्त अज्ञात लोगों द्वारा तालाब में करंट फैलाकर मछलियों का शिकार किया जा रहा है, जिससे समिति के सदस्य परेशान हैं। उनका कहना है कि पानी में करंट होने के कारण किसी दिन बड़ी घटना भी हो सकती है। कलेक्टर को आवेदन देकर समिति के सदस्यों ने समस्या हल कराने की मांग की है। इस मौके पर बगौता के कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here