Home डेली न्यूज़ रोमांचक मैच में छतरपुर ने बड़ामलहरा को दी शिकस्त

रोमांचक मैच में छतरपुर ने बड़ामलहरा को दी शिकस्त

24
0
Jeevan Ayurveda

झमटुली में चल रहा स्व. संतोष विजय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
छतरपुर। राजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम झमटुली में चल रहे स्व. संतोष विजय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन छतरपुर और बड़ामलहरा के बीच रोमांचक मैच खेला गया जिसमें छतरपुर ने बड़ामलहरा को करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के दूसरे दिन की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री भारती आर्य नहीं, जिन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय लिया। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने का काम करेगा। आयोजन समिति के महेंद्र पटेल एवं रमन विश्वकर्मा ने बताया कि दूसरे दिन का मुकाबला 20 ओवर का था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए छतरपुर की टीम ने 216 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ामलहरा की टीम 16वें ओवर में ही 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले का मैन ऑफ द मैच छतरपुर की टीम के खिलाड़ी मोहन को दिया गया, जिन्होंने 53 रन की आतिशी पारी खेली थी। झमटुली सरपंच पाना-राजू पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। झमटुली के बजरंग स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले को देखने के लिए गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र के खेलप्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here