Home डेली न्यूज़ भाजपा नेता महेन्द्र शर्मा का सड़क हादसे में निधन

भाजपा नेता महेन्द्र शर्मा का सड़क हादसे में निधन

79
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर के भाजपा नेता एवं वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद शिखा शर्मा के पति महेन्द्र शर्मा का शनिवार की रात झांसी में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वे झांसी में अपनी भतीजी के इलाज के लिए गए थे और यहां मेडिकल कॉलेज के समीप पैदल सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में महेन्द्र शर्मा बुरी तरह घायल हुए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही छतरपुर पहुंची स्थानीय भाजपा परिवार और नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। रविवार की शाम करीब 5 बजे महेन्द्र शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। महेन्द्र एक राजनेता होने के साथ-साथ वार्ड में पार्षद प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय नेता थे। वे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के करीबी माने जाते थे। महेन्द्र शर्मा का स्वभाव मिलनसारिता और प्रेम से भरा था इसलिए उनके निधन पर शहर में दिन भर शोक रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here