
छतरपुर। अयोध्या में कल 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जगह-जगह सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, विधि-विधान से पूजा पाठ और भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी को लेकर असाटी समाज सटई महिला समिति ने शनिवार को कुशवाहा धर्मशाला सटई में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर बच्चों को श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी का स्वरूप देकर झांकी बनाकर डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसके अलावा पतंग सजाव प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया, जिसमें प्रथम स्थान पर अधिश्री अरुण कुमार असाटी, द्वितीय स्थान श्रीमती कल्पना असाटी और तृतीय स्थान श्रीमती रजनी असाटी सटई रही। निर्णायक के तौर पर संतोष असाटी रजपुरा वाले, राजेश असाटी, शिवम सुरेश असाटी, तुलसीदास असाटी रहे। इसके अलावा असाटी समाज महिला अध्यक्ष सटई श्रीमती अरूण कुमार असाटी के द्वारा हल्दी- कुमकुम का भी प्रोग्राम रखा गया। उन्होंने सभी महिलाओं को उपहार में हल्दी- कुमकुम भेंट कर आर्शीवाद लिया और स्वल्पाहार कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।








