छतरपुर। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा छतरपुर जिले के गंभीर बीमारी से पीडि़त 2 लोगों के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 1.30 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
श्रीमती कीर्ति पति वीरेन्द्र लोधी निवासी ग्राम देवरी को 80 हजार और रामचरण पिता प्यारेलाल निवासी ग्राम छापर को 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।








